नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आसमान में छाए बादल और तेज आंधी

admin
2 Min Read

नोएडा

दिल्ली-एनसीआर रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हैं, जिसके साथ धूल भरी आंधी चल रही है और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। शाम 7:30 बजे तक मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। 29 मई को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी थी, जिसका असर 31 मई तक देखने को मिला। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 1 और 2 जून को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की उम्मीद है।

प्रगति मैदान में 76 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में चली हवा
पालम और झरोदा कलां (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) में 16:30 बजे 65 और 37 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की सूचना है। 16:37 बजे IST के दौरान सफदरजंग में आंधी की सूचना है, जिसकी अधिकतम गति 66 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। प्रगति मैदान में 16:45 बजे 76 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की सूचना है।

दिल्ली में चार जून तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश की संभावना संभावना जताई है। वहीं, रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *