केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक पेड़, मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

admin
2 Min Read

कोयंबटूर
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री कोयम्बटूर के तडागाम रोड स्थित केंद्रीय वन आनुवंशिकी और आर्बोरिकल्चर संस्थान में संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने वन भूमि संरक्षण से संबंधित विभिन्न विचारों और परियोजनाओं पर चर्चा की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पर्यावरण दिवस' के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान की शुरुआत करने के साथ ही उन्होंने पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए सभी लोगों से सामूहिक प्रयास की अपील की थी।

वहीं, प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के इंदौर में रेवती रेंज के सीमा सुरक्षा बल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 11 लाख वृक्षरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतर्गत इंदौर ने एक दिन में 11 लाख पौधे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जिक्र कर कहा था कि मोदी जी ने देश की जनता से 'एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की थी।

शाह ने कहा था कि जब मोदी जी ने इस अभियान की शुरुआत की थी, तो किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह अभियान एक दिन इतना बड़ा जन-आंदोलन बन जाएगा। इंदौर को पूरे देश में स्वच्छता, स्वाद, सुशासन, सहयोग और सहभागिता के लिए जाना जाता है। लेकिन, अब से इंदौर को 'एक पेड़, मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान के लिए भी देशभर में जाना जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *