बिहार विधान सभा में तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को फिजुलखर्ची करार बताया

admin
3 Min Read

पटना
बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को फिजुलखर्ची करार दिया है। श्री यादव ने कैबिनेट के एक फैसले को लेकर सरकार पर जनता के पैसों को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। 19 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम को आयोजित कराने के मद में दो सौ पच्चीस करोड़ अठहत्तर लाख रुपए (225,78,00,00) खर्च करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी थी।

तेजस्वी यादव ने कैबिनेट के फैसले को आधार बनाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार की सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,जी हाँ! आपने सही सुना और ये कैबिनेट नोट भी सही पढ़ा। मात्र 15 दिनों की यात्रा में अरबों रुपए बिहार के खजाने से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपने प्रचार प्रसार की बाढ़ में बहाने जा रहे है।

श्री यादव ने कहा, 20 बरस तक बिहार को बेतहाशा बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर पलायन, जानलेवा महंगाई, अपरम्पार अपराध तथा भीषण भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर श्री नीतीश कुमार द्वारा पिछड़े व गरीब राज्य की गरीब जनता का 225,78,00,00 रूपए अपनी चुनावी पिकनिक पर फ़िज़ूलखर्ची करना क्या जायज़ है? राजद नेता ने कहा,जीविका दीदियों के दर्द, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ ध्वस्त हुए सैंकड़ों पुल-पुलिया, अनियंत्रित अपराध, बेलगाम महंगाई, रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, प्रशासनिक अराजकता, थानों व ब्लॉक में अन्याय अत्याचार व रिश्वतखोरी की पराकाष्ठा, जहरीली शराब से हजारों लोगों की मौत, शराबबंदी की विफलता, स्मार्ट मीटर की भारी धोखाधड़ी,संस्थागत भ्रष्टाचार, अफ़सरशाही इत्यादि को कोई भी यात्रा अब इनके विनाश की मात्रा को नहीं छिपा सकती?

श्री यादव ने कहा,छात्राओं व महिलाओं के लिए जमीन पर कुछ नहीं लेकिन प्रचार के लिए अरबों रुपयों को अधिकारियों के हाथों लुटाया जा रहा है। संवाद के शून्य मुद्दों पर नीतीश कुमार 225,78,00,00 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहे है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *