23 अगस्त, शुक्रवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूर्ण होने पर 20वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगठन के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में “गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन हुआ गर्वोत्सव एवं व्यापारी- रत्न सम्मान कार्यक्रम” में 20 साल से लगातार संगठन एवं व्यापारियों की सेवा करने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा “व्यापारी रत्न सम्मान “से सम्मानित किया गया तथा प्रदेश कार्यालय को महिला व्यापारियों द्वारा उत्सव का वातावरण बनाते हुए रंगोली सजाई गई एवं 20 वर्ष पूरे होने पर 20 किलो का केक आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा काटा गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं व्यापारियों को संगठन के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूरे होने एवं स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *