लखनऊः 16 अगस्त, 2024 राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आज राजभवन में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयं राज्यपाल जी द्वारा प्रतिभाग कर अनुष्ठान संपन्न किया गया। देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित कर गो दुग्ध और जल से रुद्राभिषेक किया गया।
रुद्राभिषेक के बाद राज्यपाल जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से मिलकर उनके आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *