हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद से एक बड़ी खबर, CM से शिकायत के बाद BDPO को किया गया निलंबित

admin
1 Min Read

कुरुक्षेत्र
हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला के शाहाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला सरपंच के साथ विवाद के चलते सरकार ने संबंधित BDPO को निलंबित कर दिया है। इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी आदेश पत्र की पुष्टि जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने की है।

जानकारी के अनुसार महिला सरपंच ने हाल ही में जिला प्रशासन को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बीडीपीओ ने गांव में पेड़ कटाई के एक मामले में ₹1,00,000 की रिश्वत मांगी और कहा कि यह मामला रद्द कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, महिला सरपंच के पति ने भी बीडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी ने उनकी पत्नी को रात में मिलने के लिए बुलाया और जब वे दोनों उनसे मिलने पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *