अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर करें ये काम

admin
admin धर्म 33 Views
4 Min Read

अनंत चतुर्दशी का त्योहार भाद्रपद माह में मनाया जाता है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की पूजा का विधान किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनंत खुशियां मिलती हैं और जीवन की सभी चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इस बार अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों की प्राप्ति होती है और जीवन से चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन घर में कितने दीपक जलाने चाहिए।

अनंत चतुर्दशी पर कितने दीये जलाएं

     इस दिन सबसे पहले भगवान विष्णु के सामने तेल का दीपक जलाएं। अनंत चतुर्दशी के दिन लोग भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाते हैं। यह काम घर में सौभाग्य और समृद्धि लाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
     दूसरी दीया घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। यह दीपक सरसों के तेल या तिल के तेल से भी जला सकते हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से वास्तु दोष समाप्त होता है।
    तीसरा दीपक अनंत चतुर्दशी के दिन घर की रसोई में जलाना शुभ होता है। घर की रसोई में नौ ग्रहों और मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इस दिन अपनी रसोई में दीपक जलाने से आपके घर में समृद्धि आएगी।
    अनंत चतुर्दशी के दिन चौथा दीपक तुलसी के पौधे के पास रखें। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ निवास करती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चतुर्दशी तिथि
इस साल चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 16 सितंबर को दोपहर 3:10 बजे पर हो रहा है और यह 17 सितंबर सुबह 11:44 बजे समाप्त होगा। उदया तिथि के अनुसार देखें तो इस साल अनंत चतुर्दशी का व्रत मंगलवार यानी 17 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

जरूर करें ये काम
    अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत सूत्र बांधना बहुत शुभ माना जाता है। इस धागे में 14 गांठें बंधी होती हैं। इस दिन की विधि-विधान से पूजा करने के बाद इस सूत्र को अपनी कलाई पर बांध लें। इस प्रकार व्यक्ति कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। यह भी माना जाता है कि इस धागे को बांधने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
    अनंत चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा के दौरान एक लड्डू में 14 लौंग लगाकर सत्यनारायण भगवान को अर्पित करें और पूजा के बाद इसे किसी चौराहे पर रख दें।  इस तरह आप सभी समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *