केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए के 11 साल की उपलब्धियों को सुनाते हुए कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

admin
2 Min Read

 भागलपुर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागलपुर पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस को विकास से कोई सरोकार नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस थेथर पार्टी बन गई है, जिसे देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, और उनकी लोकप्रियता का स्तर इसी से समझा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाने का काम करती रही है, जबकि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प पर अडिग है।

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए थे, उन्हें न सिर्फ पूरा किया, बल्कि वह कर दिखाया जो दशकों से केवल नारा बनकर रह गया था। उन्होंने 11 साल तक नेहरू खानदान की गलतियों को सुधारने में लगा दिए। उन्होंने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों में गिनाया।

गिरिराज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए भारत ने दुनिया को अपनी सैन्य ताकत और कूटनीतिक क्षमता का परिचय दिया है। सेना के शौर्य को उंचा किया गया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है और देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। धानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए  के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को भागलपुर पहुंचे थे। वहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *